Posts

UP News: कासगंज जेल में अब्बास अंसारी को सता रहा है इस माफिया का डर, जेल बदलने की मांग

Image
  Prayagraj News: अब्बास अंसारी जिस कासगंज जेल में बंद है, उसी जेल में यूपी का टॉप टेन अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह भी बंद है. माफिया कुंटू सिंह को मुख्तार गिरोह का दुश्मन माना जाता है.Abbas Ansari News: माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के विधायक बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) को कासगंज जेल में सता रहा है जान का खतरा. अब्बास अंसारी के परिजनों ने यूपी सरकार से कासगंज जेल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की अपील की है. परिजनों ने अब्बास को कासगंज से किसी दूसरी जेल में ट्रांसफर करने की भी मांग की है. जेल ट्रांसफर और सुरक्षा को लेकर जल्द ही अब्बास अंसारी इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) में याचिका दाखिल करेंगे. यूपी की किस जेल में बंद है अब्बास अंसारी अब्बास अंसारी जिस कासगंज जेल में बंद है, उसी जेल में यूपी का टॉप टेन अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह भी बंद है. माफिया कुंटू सिंह को मुख्तार गिरोह का दुश्मन माना जाता है. मुख्तार अंसारी और कुंटू सिंह के गिरोह कई बार आमने सामने आकर एक दूसरे पर हमला कर चुके हैं. कुंटू सिंह पर पूर्व विधायक सर्वेश सिंह उर्...