UP News: कासगंज जेल में अब्बास अंसारी को सता रहा है इस माफिया का डर, जेल बदलने की मांग

 

Prayagraj News: अब्बास अंसारी जिस कासगंज जेल में बंद है, उसी जेल में यूपी का टॉप टेन अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह भी बंद है. माफिया कुंटू सिंह को मुख्तार गिरोह का दुश्मन माना जाता है.Abbas Ansari News: माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के विधायक बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) को कासगंज जेल में सता रहा है जान का खतरा. अब्बास अंसारी के परिजनों ने यूपी सरकार से कासगंज जेल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की अपील की है. परिजनों ने अब्बास को कासगंज से किसी दूसरी जेल में ट्रांसफर करने की भी मांग की है. जेल ट्रांसफर और सुरक्षा को लेकर जल्द ही अब्बास अंसारी इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) में याचिका दाखिल करेंगे.

यूपी की किस जेल में बंद है अब्बास अंसारी




अब्बास अंसारी जिस कासगंज जेल में बंद है, उसी जेल में यूपी का टॉप टेन अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह भी बंद है. माफिया कुंटू सिंह को मुख्तार गिरोह का दुश्मन माना जाता है. मुख्तार अंसारी और कुंटू सिंह के गिरोह कई बार आमने सामने आकर एक दूसरे पर हमला कर चुके हैं. कुंटू सिंह पर पूर्व विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू सिंह की हत्या का आरोप है.


लखनऊ में पिछले साल हुए चर्चित अजीत सिंह हत्याकांड में भी सामने आया था कुंटू सिंह का नाम. कुंटू सिंह को इस घटना का मास्टरमाइंड बताया गया था माफिया कुंटू सिंह D-11 गैंग का लीडर भी है. आजमगढ़ की गैंगस्टर कोर्ट ने पिछले साल कुंटू सिंह को 10 साल कैद की सजा सुनाई थी. इसके बाद से कुंटू सिंह और उसके कई करीबी कासगंज जेल में ही बंद हैं. कुंटू सिंह की वजह से ही अब्बास अंसारी अपनी जान को खतरा सता रहा है.


अब्बास अंसारी को किस बात का है डर


अब्बास को आशंका है कि कुंटू सिंह जेल के कुछ लोगों के साथ मिलीभगत कर अब्बास अंसारी पर जानलेवा हमला करा सकता है. जेल में अब्बास अंसारी का उत्पीड़न करा सकता है. अब्बास ने कुंटू सिंह की वजह से ही अपनी जेल बदले जाने की मांग की है. इसके लिए अब्बास अंसारी की तरफ से हाईकोर्ट में दाखिल करने के लिए याचिका तैयार की जा रही है. इसे जल्द ही हाईकोर्ट में दाखिल किया जाएगा. इस याचिका में अब्बास अंसारी और कुंटू सिंह को अलग-अलग जेल में रखने की मांग हो सकती है.


बिना इजाजत के अवैध तरीके से पत्नी से जेल में मुलाकात के बाद अब्बास अंसारी की जेल बदली गई है. अब्बास को तीन दिन पहले ही चित्रकूट से कासगंज जेल ट्रांसफर किया गया है. अब्बास की पत्नी आज से पुलिस रिमांड पर है. माता-पिता के अलग-अलग जेल में बंद होने से अब्बास अंसारी का एक साल का बेटा अपने मामा-मामी के पास रह रहा है. अब्बास के परिवार ने कासगंज जेल में सुरक्षा को लेकर कई अफसरों को चिट्ठियां भेजी हैं. 

Comments